Search

 
 
 

बहरागोड़ा : कैमी हिंदी हाई स्कूल के प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड कैमी हिंदी उच्च विद्यालय में शनिवार को आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विधायक समीर कुमार महंती शामिल हुए. विद्यालय की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर और शिक्षकों द्वारा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया. बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति ने विद्यालय में पेयजल की समस्या और साइकिल स्टैंड की समस्या के बारे में विधायक को अवगत कराया. विधायक ने प्रबंधन समिति को आश्वस्त किया कि सभी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-municipal-council-deputed-employees-for-verification-of-certificates/">चाईबासा

: नगर परिषद ने प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की

बैठक में ये लोग हुए शामिल

मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, उप प्रमुख मुन्ना होता, रासबिहारी साव, मदन मन्ना, सुमीत माईती, खितिश मुंडा, बिशु ओझा, धोनू साव, राजू बेहरा, राजीव लेंका, देवाशीष पैरा, मनोज माईती, सुधांशु सीट, विद्यालय के शिक्षक सुब्रतो कुमार घोष, सुजीत कुमार, सीमा दे, महुआ कर, रंजन बेरा, अंजली रानी महतो समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही