Search

 
 
 

बहरागोड़ा: शहीद गणेश हांसदा के शहादत दिवस को लेकर विधायक ने की तैयारी बैठक

 

Bahragora: बहरागोड़ा प्रखंड के कोषाफालिया गांव में आगामी 16 जून को शहीद गणेश हांसदा का द्वितीय शहादत दिवस मनाया जाएगा. मंगलवार को विधायक समीर महंती ने कोषाफलिया गांव में तैयारी को लेकर बैठक की. विदित हो कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे और उनके हाथों शहीद की मूर्ति का अनावरण और शहीद स्मारक स्थल का उद्घाटन होगा.

इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-police-organized-street-play-for-awareness-to-stop-cyber-crime/">घाटशिला:

साइबर क्राइम रोकने को जागरुकता के लिये पुलिस ने किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

शहादत दिवस के आयोजन को ऐतिहासिक बनाना है: समीर   

विधायक ने यहां हो रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्‍होंने कहा कि इस शहादत दिवस के आयोजन को ऐतिहासिक बनाना है. इसके लिये सभी प्रयास में जुट जाएं. सभी के प्रयास से ही है कार्यक्रम सफल होगा. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. बहरागोड़ा प्रखंड और अंचल के पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे.

यह थे उपस्थित

मौके पर झामुमो नेता आदित्य असित मिश्रा, ललित मांडी, धनंजय करुणामय, साहेबराम मांडी, सुराई टुडू,बलराम महतो,डोमन चंद्र माझी,गणेश मुर्मू, राजा बारीक,गुरुचरण मांडी, बुकाईं सोरेन, पंकज महतो, बुवाई दास,बेलवती मुर्मू,समीर दास,मदन मन्ना,रासबिहारी साव,गौतम दास, विजय गोस्वामी, सुमित माईती,बिनोद बगाल,आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-with-brown-sugar-from-sitaramdera-six-absconding/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा से ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, छह फरार
[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही