Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विधायक ने सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी योजना का किया शुभारंभ

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में विधायक समीर कुमार महंती ने दीप प्रज्ज्वलित कर सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ किया. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए यह योजना लाई गई है. इस योजना में पुरुषों के लिए धोती व लुंगी तथा महिलाओं को साड़ी दिया जाएगा. धोती, साड़ी व लुंगी जन वितरण प्रणाली के दुकानों से प्राप्त किया जा सकता है. बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में 35811 साड़ी, 21803 धोती तथा 13865 लुंगी का वितरण किया जाएगा. इस मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू, प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन, प्रखंड उपप्रमुख मनोरंजन होता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साहू, सुमित माईती, मदन मन्ना, अरुण बारिक सहित अनेक लाभुक उपस्थित थे. [caption id="attachment_710811" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Baharagoda-Sona-Sobran-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-protest-against-the-workers-who-came-to-repair-the-pipeline/">धनबाद

: पाइपलाइन की मरम्मत करने आए झमाड़ा कर्मियों का किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही