Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जवाहर नवोदय विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर के पास स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार की शाम नववर्ष के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार महंती शामिल हुए. बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार महंती ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. विद्यालय की छात्राओं ने विधायक का स्वागत किया और विद्यालय के प्राचार्य जनार्दन सिंह ने अंग वस्त्र देकर विधायक को सम्मानित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Bahragora-Swagat-MLA-1.jpg"

alt="" width="600" height="383" /> इसे भी पढ़ें : अंबा">https://lagatar.in/on-the-initiative-of-amba-prasad-many-schemes-got-approval-drain-and-road-will-be-constructed-in-barkagaon/">अंबा

प्रसाद की पहल पर कई योजनाओं को म‍िली स्‍वीकृत‍ि, बड़कागांव में नाली और सड़क का होगा न‍िर्माण
विधायक ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें. विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस मौके पर झामुमो नेता मदन मन्ना, समीर दास, उप प्रमुख मुन्ना होता,आशीष गिरी, सौमित्र ओझा, जितेंद्र ओझा, हिमांशु, सोम,गणेश हांसदा, कमल दत्त, जूना सोम, पिंटू दत्त, मोहित बड़ी, सौरभ घोष, सुब्रतो घोष, रामदास हेंब्रम तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में राजीव कुमार सिंह,आलोक कुमार प्रिया प्रियदर्शनी, गौतम कुमार, रवींद्र कुमार, विपिन कुमार सिंह, कृष्णा विश्वास, मनोज कुमार ठाकुर, बरनाली दास, ब्यूटी सैकिया, छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही