Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विधायक ने शहीद गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि दी

 
Bahragora : बहरागोड़ा के कोसाफलिया गांव निवासी गलवान घाटी में शहीद वीर शहीद गणेश हांसदा की जन्म जयंती के अवसर पर बुधवार की शाम को विधायक समीर महंती और 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने बांसदा चौक पर स्थापित शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. शहीद के माता-पिता को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल के विजेता और उपविजेता टीम को विधायक समीर कुमार महंती ने पुरस्कृत किया. विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया. मंच पर विधायक ने कारगिल युद्ध में शहीद वीर शहीद दिलीप बेसरा की माता फूलमनी बेसरा ओर पिता सिंगराय बेसरा को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Bahragora-MLA-Shahid-1.jpg"

alt="" width="720" height="687" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-conference-organized-on-rti-day-at-nirmal-guest-house/">जमशेदपुर

: निर्मल गेस्ट हाउस में आरटीआई दिवस पर आयोजित हुआ सम्मेलन
मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,ललित मांडी, प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,गुरुचरण मांडी,रासबिहारी साव, पुरनापानी पंचायत की मुखिया पानसरी हांसदा, जामुआ की मुखिया फुलमनी मुर्मू, बड़ामारा के मुखिया दशरथ मुर्मू, श्यामसुंदरपुर की मुखिया हीरामनी हांसदा, कमिटी के अध्यक्ष दिनेश हांसदा,डोमन मांडी, माताल मांडी,अमर हांसदा, जितेन हेंब्रम,दुर्गा हांसदा समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही