Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कटुशोल गांव में मंगलवार को विधायक समीर कुमार महंती ने श्रीनाथ गोप के घर से अनंत गोप के घर तक 450 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि यहां के ग्रामीण काफी दिनों से पीसीसी सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने इस योजना की स्वीकृति दी. मौके पर गुरुचरण मांडी, प्रियरंजन दिगार, कुंजो गोप, सुधांशु दिगार, सुनाराम सोरेन, सुबोध हेम्ब्रम, सुनील हेम्ब्रम, निमाय सोरेन, मिहिर हांसदा, रसराज टुडू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sparks-art-bit-organized-at-karim-city-college-display-of-more-than-400-paintings-and-artifacts/">जमशेदपुर
: करीम सिटी कॉलेज में ”स्पार्क” का ”आर्ट बिट” आयोजित, 400 से अधिक चित्रकला व कलाकृतियों का प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Leave a Comment