Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा वन विश्रामागार में गुरुवार की शाम को बिजली विभाग के पदाधिकारी के साथ विधायक समीर महंती ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की. बैठक में जीएम श्रवण कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, घाटशिला के एसडीओ विजय घोष, चाकुलिया एसडीओ शिव नंदन महतो समेत बीस सूत्री अध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. विधायक ने पदाधिकारियों से को कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा में बिजली की समस्या बहुत ही गम्भीर है इसे यथाशीघ्र दूर करें. जिन उपभोक्ता के बिजली बिल बकाया हैं उनसे किस्त में बिजली बिल लें, जिस गांव में बिजली कनेक्शन काटा जाना है उस गांव में एक सप्ताह पहले माइकिंग के माध्यम से सूचना दें. बिजली से गांवों में कई लोग अपनी जाने गंवा चुके हैं उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tell-the-vigilance-officer-that-the-bail-plea-of-the-one-who-kidnapped-the-restaurant-businessman-and-took-extortion-was-rejected/">जमशेदपुर
: विजिलेंस अधिकारी बता रेस्टोरेंट व्यवसायी का अपहरण कर रंगदारी लेने वाले की जमानत याचिका खारिज
: विजिलेंस अधिकारी बता रेस्टोरेंट व्यवसायी का अपहरण कर रंगदारी लेने वाले की जमानत याचिका खारिज
Leave a Comment