Search

 
 
 

बहरागोड़ा : ग्रामीण इलाकों की अधिकांश सड़कें बदहाल, सड़क पर चलना मुश्किल

 
Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के झाटियाशोल से मानखंदा चौक होते हुए झरिया मोड़ एनएच तक जाने वाली सड़क विगत कई साल से बदहाली का दंश झेल रही है. इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे व पत्थर निकल आए हैं. इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उक्त सड़क से गुजरती हुई कोई गांव मधुआबेड़ा, कुलियंक, राधा नगर, गोहालडीही, चड़कमारा, शिकारीशाई, डिंगाशाई के लोग इस सड़क से आना-जाना करते हैं. सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. सड़क पर नुकीले पत्थर उभरे हैं. इसे भी पढ़ें : 76">https://lagatar.in/rjd-supremo-lalu-yadav-who-turned-76-cut-cake-at-night-with-family/">76

साल के हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव, परिवार वालों के साथ रात में काटा केक, बधाईयों का लगा तांता
इस सड़क पर साइकिल और मोटर साइकिल से चलना खतरों से खाली नहीं है. इस सड़क में कई स्कूल के छात्र-छात्राएं चौरंगी एवं बहरागोड़ा आना-जाना करते हैं. विद्यार्थियों को साइकिल से विद्यालय जाने में भी परेशानियां उठानी पड़ती हैं. आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस इलाके की यह एक प्रमुख सड़क है. ग्रामीण कई साल से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही