Search

बहरागोड़ा : सांसद ने बेटा व भाई बनकर ग्रामीणों की सेवा करने का किया वादा

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा ब्लॉक रोड स्थित सांसद विद्युत वरण महतो के सांसद कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. जनता दरबार में सांसद विद्युत वरण महतो ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. ग्रामीणों ने सांसद को प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया. सांसद ने ग्रामीणों का बेटा और भाई बनकर उनकी सेवा करने का वादा किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का वे निदान करने का भरपूर प्रयास करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Bahragora-MP-Janta-Darbar-1.jpg"

alt="" width="600" height="290" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tata-cummins-jamshedpur-runs-campus-drive-in-idtr/">आदित्यपुर

: टाटा कमिंस जमशेदपुर ने आईडीटीआर में चलाया कैंपस ड्राईव
ग्रामीणों से सीधा संवाद करने के लिए ही उन्होंने बहरागोड़ा में सांसद कार्यालय खोला है. ग्रामीण उन्हें समस्याओं की जानकारी दें. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, चंडी चरण साव, सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, विभाष दास, रोहित कोइला, संजय प्रहराज, चंदन सीट, चैतन सिंह मुंडा, मुखिया लखी राम मुर्मू, ज्योसनामयी बेरा, कृष्णा पाल, चीकू गोश्वामी, बबलू साव, रोहित कुइला, बबरू वाहन घोष, तपन पैरा, रघुनाथ दास, बबलू साव, चुनु माहली, श्याम दे समेत अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp