Search

 
 
 

बहरागोड़ा : लाइनमैन का हालचाल लेने टीएमएच पहुंचे सांसद

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा पंचायत अवस्थित निश्चिंतपुर गांव निवासी लाइनमैन सुब्रत मान्ना को 23 अगस्त को करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गए थे. स्थानीय लोगों की सहायता से परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था. वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सुब्रत की गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%87/">चाईबासा

: उत्क्रमित मवि में बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
सूचना पाकर सांसद विद्युत वरण महतो उनका कुशलक्षेम जानने टीएमएच पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इलाज में हरसंभव मदद के लिए भरोसा दिलाई. वहीं उसके इलाज में लगे डॉक्टर से भी मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टर से कहा कि सुब्रत के इलाज में पैसे की कमी को बाधक बनने नहीं दिया जाएगा. इस मौके पर युवा समाजसेवी कुणाल महतो भी साथ में उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही