Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : अग्नि प्रभावित परिवार से मिले सांसद विद्युत वरण महतो, पहुंचाई आर्थिक सहायता

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की सांडरा पंचायत के लोधनबोनी के पास के जंगल में विगत दिनों भीषण आग लग गई थी. इस आग ने मृत्युंजय बागाल के घर को अपनी चपेट में ले लिया था. आग से मृत्युंजय बागाल के घर के साथ-साथ घर के सारे सामान जल कर राख हो गए थे. इसकी सूचना पाकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो सोमवार की शाम को पहुंचे और अग्नि प्रभावित परिवार से मिले. उन्होंने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और मृत्युंजय बागाल को नकद पांच हजार (5000) रुपये, चावल, कपड़े और खाद्य सामग्रियां देकर सहायता की. इस मौके पर भाजपा नेता चुनू माहली, सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, ज्योत्सना मयी बेरा, पूर्व मुखिया गणेश मुंडा, तुषार महतो, सपन मांडी, बबलू महतो, सदाशिव महाकुड़, युवा नेता चंदन सीट, समीर जेना आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंडीजीपी">https://lagatar.in/dgps-review-meeting-instructions-to-be-alert-on-holi-shab-e-barat-and-ram-navami/">डीजीपी

ने की समीक्षा बैठकः होली,शब-ए-बारात और रामनवमी पर अलर्ट रहने के निर्देश

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही