Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सांसद विद्युत वरण महतो ने लगाया जनता दरबार

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड रोड स्थित सांसद कार्यालय में शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कई ग्रामीणों के कार्यों का निष्पादन किया. ग्रामीणों ने सड़क, स्वच्छता एवं पेयजल, स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा तथा प्रधानमंत्री आवास जैसी कई समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा. सांसद ने विभागीय अधिकारी से वार्ता कर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने अपने स्तर से किए गए कार्यों की समीक्षा की. सांसद के इस जनता दरबार से क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह देखा गया. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, जोत्सनामयी बेरा, परमेश्वर हेंब्रम, चुनु माहाली, संजय प्रहराज, तपन पैड़ा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-quiz-competition-organized-at-surya-nursing-college-on-world-brain-day/">चक्रधरपुर

: वर्ल्ड ब्रेन डे पर सूर्या नर्सिंग कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही