Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मुंडा शासन व्यवस्था समारोह का किया गया आयोजन

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार के दोपहर बाद मुंडा शासन व्यवस्था समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का आयोजन सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई. सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, रामदयाल सिंह मुंडा, पंडित रुहिदास सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. तत्पश्चात मुंडा समाज का पारंपरिक, सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज तथा शासन व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्योति भेंगरा तथा विशिष्ट अतिथि सुंदर मोहन सिंह मुंडा, नंदकिशोर सिंह, गोपीनाथ मुंडा ने मुंडा समाज के उत्थान के लिए अपना अपना वक्तव्य रखे. मंच का संचालन कृष्णा मुंडा ने की. वहीं कलाकारों ने नृत्य तथा गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. इस मौके पर मुंडा समाज के जिला सह सचिव नलिन मुंडा, अखंड अध्यक्ष बलराम सिंह मुंडा, लोखिंद्र मुंडा, संतोष सिंह, दूलाली सिंह, प्रबीर केरकेट्टा, रमेश चंद्र सिंह, निमाई मुंडा, संतोष कुमार सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-dc-appeals-to-take-advantage-of-jharkhand-petrol-subsidy-scheme/">पाकुड़

: डीसी ने की झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ उठाने की अपील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही