Search

 
 
 

बहरागोड़ा : रजलाबांध में मुंडा समाज ने धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व

 
Baharagora : बहरागोड़ा रजलाबांध पंचायत के समीप मुंडा समाज कल्याण भवन के प्रांगण में रविवार की शाम रजलाबांध मुंडा बाहा बोंगा कमेटी ने धूमधाम से प्रकृति का पर्व सरहुल का आयोजन किया. इसमें पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तथा आसपास के मुंडा समुदाय के लोग पहुंचे और पूजा-अर्चना की. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती उपस्थित हुए. विधायक समीर कुमार महंती ने सर्वप्रथम पूजा स्थल पर पूजा की. पुजारी खोका मुंडा द्वारा पूजा कराई गई. इसके बाद विधायक ने मांदर बजाकर नृत्य दलों की हौंसला अफजाई की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Baharagora-Sarhul-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-held-regarding-dishome-guru-ashirwad-yojana/">चक्रधरपुर

: दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना को लेकर बैठक आयोजित

सरहुल प्रकृति का पर्व है - विधायक

विधायक ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति का पर्व है. आदिवासी समाज प्रकृति का पुजारी है. इस पर्व को सफल बनाने के लिए खितिस मुंडा, बुधु मुंडा, गालु मुंडा, मथ मुंडा, जोगेश्वर मुंडा, नरेन मुंडा, मिटका मुंडा, सोनाराम मुंडा, खोकन मुंडा सहित रजलाबांध के अनेक ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर झामुमो नेता रासबिहारी साव, समीर कुमार दास, सौमित्र कुमार ओझा समेत अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही