Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मुंडारी समाज सुसार समिति ने धूमधाम से मनाया देशुआ बाहा बोंगा उत्सव

 
Baharagora : बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में रविवार की शाम मुंडारी समाज सुसार समिति द्वारा देशुआ बाहा बोंगा उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इसकी शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा समेत अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर व साल के पेड़ की पूजा अर्चना कर हुई. इस उत्सव में पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा से मुंडारी समाज के कई लोग शामिल हुए. मुख्य अतिथि ओडिशा मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र नाथ सिंह थे. विशिष्ट अतिथि पश्चिम बंगाल मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सिंह, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय गिरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, चंदन सीट थे. [caption id="attachment_597473" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Baharagora-Mundari-Samaj-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंच पर उपस्थित अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-book-fair-held-at-zilla-parishad-ground-60-administrators-books-at-55-stalls/">धनबाद

: जिला परिषद मैदान में लगा पुस्तक मेला, 55 स्टॉल पर 60 प्रशासकों की बुक्स

अतिथियों को सम्मानित किया गया

अतिथियों को मंच पर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन बहरागोड़ा मुंडारी समाज के अध्यक्ष बलराम सिंह मुंडा ने की. इस अवसर पर प्रेस प्रवक्ता कृष्णा मुंडा, सदस्य नलिन मुंडा, नंद किशोर सिंह मुंडा, मनोज मुंडा, रमेश चंद्र सिंह, रतिकांत सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह समेत मुंडा समाज के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे. मांदर की थाप पर महिलाओं ने आकर्षक बाहा बोंगा नृत्य प्रस्तुत किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही