Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : नाम्या स्माइल फाउंडेशन का ‘माही’ अभियान पहुंचा बहरागोड़ा बीएड कॉलेज

Baharagora (Himangshu Karan) : मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को इस दशक के लिए बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. आज के युवाओं में चिंता-तनाव और अवसाद के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. युवाओं में बढ़ रही इस गंभीर समस्या को देखते हुए सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के संयुक्त तत्वावधान में ‘माही’ (मेंटल ऑसमनेस एंड हेल्थ इनिशिएटिव) अभियान शुरुआत की गयी है. शुक्रवार को बहरागोड़ा स्थित बीएड कॉलेज में माही अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ नाम्या स्माइल फाउंडेशन की सदस्य डॉ श्रद्धा सुमन एवं बीएड कॉलेज बहरागोड़ा के प्रिंसिपल बालकृष्ण बेहरा ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान अनेक योजनाओं में सरकार के साथ कार्य कर रहे वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के मनोविशेषज्ञ ने बीएड कॉलेज के ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-management-committee-will-be-reconstituted-in-secondary-schools-on-may-27/">डुमरिया

: माध्यमिक विद्यालयों में 27 मई को होगा प्रबंध समिति का पुनर्गठन

अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागतhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/26rc_m_246_26052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इस अवसर पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य रिशु रंजन ने बताया कि बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में युवाओं को जागरूक करने और इस खतरे को कम करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है. संस्था की सदस्य डॉ श्रद्धा सुमन ने बताया कि मन को स्वस्थ रखे बिना स्वस्थ मन के स्वस्थ तन की कल्पना करना बेमानी होगी. इससे बड़ी बेमानी होगी मानसिक स्वास्थ्य को एक दायरे में बांध कर रखना. इससे पहले बीएड कॉलेज बहरागोड़ा के प्रिंसिपल बालकृष्ण बेहरा ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया. उन्होंने संस्था द्वारा चलाये जा रहे मुहिम की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया. इस मौके पर शिक्षक भोला सिंह, जितेंद्र कुमार, राजीव प्रियदर्शन, संजय केरकेट्टा, समरेंद्र रंजन सिंह, राजेश समीर कश्यप, भक्त बंधु नायक, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर से सौरभ मोहंती, नाम्या स्माइल फाउंडेशन से डॉक्टर श्रद्धा सुमन, रिशु रंजन, सुचुरिता सरकार, सतप्रीत सिंह, निर्मल कुमार व अन्य समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही