Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पर्यटन विभाग के तहत संचालित नटराज होटल सील

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा पर्यटन विभाग द्वारा एनएच 49 के किनारे संचालित दो मंजिला नटराज होटल को प्रशासन ने सील कर दिया है. बुधवार झारखंड पर्यटन विभाग की प्रियंका केरकेट्टा, अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू, पुअनि रामदेव यादव, आर के प्रसाद ने कार्रवाई की. बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा नटराज होटल संचालन के लिए ठेकेदार जमशेदपुर निवासी अजय सचदेव के साथ एकरानामा हुआ था. उसके अंतर्गत वार्षिक लाइसेंस फीस जमा नहीं करने के कारण फरवरी से ही एकरारनामा रद्द कर दिया गया था, लेकिन फिर भी संचालक द्वारा होटल चलाया जा रहा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Bahragora-Natraj-Hotel-1.jpg"

alt="" width="600" height="588" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-centers-set-up-in-the-city-for-b-ed-entrance-exam-5633-candidates-will-be-included-gadgets-will-be-banned/">जमशेदपुर

: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में बनाये गये 7 केंद्र, 5633 परीक्षार्थी होंगे शामिल, गैजेट्स पर रहेगी रोक
एकरारनामा रद्द करने के बाद विभाग द्वारा संचालक को कई बार होटल खाली करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद होटल खाली नहीं किए जाने से प्रशासन ने उक्त कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार ठेकेदार का एकरारनामा फरवरी 2023 को ही रद्द कर दिया गया था. इसके बाद भी भवन खाली नहीं किए जाने पर पर्यटन विभाग ने अनुमंडल दंडाधिकारी घाटशिला को पत्र लिखकर भवन को हस्तगत करने की बात कही थी. इसके आलोक में कार्रवाई की गई तथा प्रशासन द्वारा सभी कमरा एवं मेन गेट को सील कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही