Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : नेताजी सुभाष शिशु उद्यान और काली संघ मैदान सजधज कर तैयार

Baharagora (Himangshu Karan) : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर बहरागोड़ा का नेताजी सुभाष शिशु उद्यान और काली संघ मैदान सजधज कर तैयार है. रंग-बिरंगी रोशनी और बिजली चालित तोरण द्वार से बहरागोड़ा जगमगा उठा है. 23 जनवरी से नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी के तहत नौ दिवसीय ग्रामीण विकास मेला व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह मनाया जाएगा. वहीं जन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में काली संघ मैदान में नौ दिवसीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह मनाया जाएगा. नौ दिनों तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मेले में मनोरंजन के साथ-साथ मीना बाजार, झूला, हस्तकला, कृषि प्रदर्शनी के साथ-साथ कई तरह की दुकानें सजेंगी. विदित हो कि बहरागोड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती महोत्सव की तरह मनाई जाती है. इसे भी पढ़े : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-one-day-conference-of-majhi-pargana-mahal-organized-in-bedapal/">गुड़ाबांदा

: बेड़ापाल में माझी परगना महाल का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही