Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पहली बारिश में बदहाल हुआ एनएच का सर्विस रोड

 
Bahragora : बहरागोड़ा में पहली बरसात में ही राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 और 49 का सर्विस रोड बदहाल हो गया है. जगह जगह पर रोड उखड़ गया है. यही हाल रहा तो बरसात में इस रोड का कचूमर निकल जाएगा और आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वाहनों के परिचालन में भी कठिनाइयां होंगी और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाएगी. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-cm-instructs-officials-to-make-arrangements-related-to-rath-yatra-keeping-in-mind-the-heat/">ओडिशा

के CM ने अधिकारियों को दिये निर्देश, गर्मी को ध्यान में रखकर रथ यात्रा से जुड़े इंतजाम करें
विदित हो कि सर्विस रोड से हजारों विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज आना-जाना करते हैं. सर्विस रोड बहरागोड़ा कॉलेज और प्लस टू हाई स्कूल के करीब से ही गुजरा है. यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई तो मानसून आने से स्थिति और भयावह हो जाएगी. एनएच किनारे निवास करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते एनएच के सर्विस रोड की मरम्मत नहीं की गई तो बरसात में इस पर चलना मुश्किल हो जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही