Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : काली संघ मैदान में नौ दिवसीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह का हुआ उद्घाटन

Baharagora : बहरागोड़ा के काली संघ मैदान में जन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह का उद्घाटन सोमवार की शाम को बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर ऐसा भव्य समारोह आयोजित करना सराहनीय है. उन्होंने कहा कि हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है. युवा वर्ग उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चले.
[caption id="attachment_535536" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Baharagora-Kali-Sangh-Maidan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जयंती समारोह में उपस्थित लोग.[/caption]
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sports-competition-started-under-sahay-yojana-at-birsa-stadium/">चांडिल

: बिरसा स्टेडियम में सहाय योजना के तहत खेल प्रतियोगिता शुरू

कमेटी ने बारी मुर्मू का किया स्वागत

मंच पर कमेटी द्वारा बारी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भूपति नायक, कमेटी के अध्यक्ष चंडी चरण साव, सचिव आदित्य प्रधान, प्रपोध पाल, दीपेन मन्ना, देवाशीष दास, विमल बारिक, उप मुखिया विकास मित्र, संजय प्रहराज, मनोज गिरी, सुमित माइती, मदन मन्ना, पिंटू माइती समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे. उल्लेखनीय हो कि यहां पर नौ दिनों तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यहां मेला भी आयोजित किया गया है. कमेटी के कोषाध्यक्ष देवदत्त साव उर्फ बाप्तु साव की मां सुफला साव का विगत रात आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन पर मंच से शोक संवेदना व्यक्त की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही