Search

 
 
 

बहरागोड़ा : एनआरएलएम की टीम पहुंची उत्तर प्रदेश, महिला समूहों को देगी प्रशिक्षण

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) झारखंड की 12 सदस्यीय टीम शनिवार को उत्तर प्रदेश पहुंची. यह टीम उत्तर प्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों में तीन चरणों में 16 सितंबर तक समूह की महिलाओं को अच्छा काम कर मुनाफा कमाने का लोकस एप्लीकेशन द्वारा टिप्स देंगे. उत्तर प्रदेश के एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक शैलेश तिवारी ने झारखंड राज्य के मास्टर ट्रेनर की टीम को विभिन्न प्रखंडों में भेजकर पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है. यह प्रशिक्षण 27 अगस्त तक अमाव बछरावां, छतोह, डलमऊ, डीह व दीनसाह में लगाए गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-engineer-ordered-to-prepare-dpr-for-two-ambitious-schemes/">जमशेदपुर

: दो महत्वाकांक्षी योजनाओं का डीपीआर तैयार करने का प्रमुख अभियंता ने दिया आदेश

सात से 16 सितम्बर तक चलेगा तीसरा चरण

झारखंड सरकार की ओर से भेजी गई टीम उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण देकर राज्य का नाम रोशन कर रही है. दूसरे चरण का प्रशिक्षण 28 अगस्त से तमक हरचंदपुर, महाराजगंज, खीरों, लालगंज, जगतपुर में 6 सितंबर तक चलेगा. तीसरे चरण में 7 सितंबर से 16 सितंबर तक सलोन, शिवगढ़, ऊंचाहारा, संताव, सरेनी और रोहनियां प्रखंड में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें झारखंड राज्य की ओर से मास्टर ट्रेनर शांति गोपाल दास, अजय केशरी, ज्योति इक्का, पुष्पा मींज, चंपा देवी, अनुपम ठाकुर, सतीश शर्मा, विमल महतो, रामचंद्र लोहार, प्रियंका कुमारी, शिरू मांडी उपस्थित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही