Search

 
 
 

बहरागोड़ा : ओलोचिकी हूल बैसी की बैठक संपन्न

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के दिशुवा जाहेर गाड़ में रविवार की शाम को ओलचिकी हूल बैसी की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में बहरागोड़ा के माझी परगना कमेटी का पुनर्गठन किया गया और झारखंड राज्य में ओलोचिकी हूल बैसी के आंदोलन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. कहा गया कि अगले मानसून सत्र में झारखंड सरकार की ओर से ओलोचिकी हूल बैसी की मांगों पर पहल नहीं हुई तो 48 से 60 घंटे के लिए पूरा झारखंड बंद किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-first-anniversary-of-the-sub-divisional-court-was-celebrated-ceremonially/">चांडिल

: समारोह पूर्वक मनाया गया अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का प्रथम वर्षगांठ

मौके पर ये लोग हुए शामिल

मणिपुर में हुई आदिवासी महिला के साथ अत्याचार की घोर निंदा की गई. इस मौके पर मुख्य रूप से देश परगना बाबा बैजू मुर्मू, सुभाष मंडी, पंचानन सोरेन, शंकर सोरेन, शोभानाथ बेसरा, श्याम मुर्मू, शिल्हू मांडी, सुबोध हेम्ब्रम, सुबदा सोरेन, जगन्नाथ मांडी, रबीचंद मांडी, बबलू मांडी, सुनाराम सोरेन, शास्त्री हेंब्रम, विधान चंद मांडी, सुरेंद्र नाथ हांसदा समेत अनेक सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही