Search

 
 
 

बहरागोड़ा : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा ने ब्राह्मणकुंडी पंचायत के ग्रामीणों संग की बैठक

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : भाजपा ने बहरागोड़ा प्रखंड के ब्राह्मणकुंडी पंचायत के ग्रामीणों संग एक बैठक मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा की अध्यक्षता में आयोजित की. इस बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनशानंद गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक में डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत खुशहाल एवं आत्मनिर्भर देश के रूप में विकसित हो रहा है और विगत नौ वर्षों में गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु मोदी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वित किये हैं. भारत विश्व का पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. उन्होंने युवाओं से अपने गांव को आदर्श गांव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjp-leaders-took-out-the-tricolor-yatra-saluted-the-brave-martyrs/">मनोहरपुर

: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, वीर शहीदों को किया नमन

बैठक में ये लोग हुए शामिल

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बीस अगस्त को बहरागोड़ा प्रखंड के ब्राह्मणकुंडी पंचायत में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर गौरव माइति, निगम प्रसाद प्रधान, मोनी शंकर प्रधान, रंजन दे, राणा प्रधान, बरूण बेरा, सुमन गोराई, सत्या प्रधान, रवि शंकर प्रधान, सोनू प्रधान, शुभम माइति, पापुन माइति, सोमु दास, प्रह्लाद दास, राणा प्रधान, रूपेश सिंह, मानिक दास, लिटू आईच, अमरनाथ दास, मलय बाड़ी, जोबा प्रधान, सुधीर मंडल, सूरज प्रधान सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही