Search

बहरागोड़ा : उपायुक्त की पहल पर आग से झुलसे सबर बच्चे को एमजीएम में कराया गया भर्ती

Baharagoda : बहरागोड़ा के मौदा निवासी हीरालाल देहुरी के चार वर्ष के पुत्र विश्वजीत देहुरी की आग से झुलसने पर 5 जून को बारीपदा, ओड़िशा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. नौ दिनों के उपचार के बाद विश्वजीत को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. इसके बाद परिजन उसे घर ले आए. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण विश्वजीत के परिजन अच्छे अस्पताल में इलाज करा पाने में असमर्थ थे. जिला के उपायुक्त के संज्ञान में उक्त मामला आने के बाद तत्काल उन्होंने बीडीओ बहरागोड़ा एवं सिविल सर्जन को एंबुलेस की व्यवस्था कर बच्चे को एमजीएम लाने का निर्देश दिया. फिलहाल बच्चे को एमजीएम के बर्न यूनिट में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-inauguration-of-monthly-elderly-health-day-at-subdivision-hospital/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल में मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp