Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सांसद की पहल पर मानुषमुड़िया शिव मंदिर टोला में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया गांव के शिव मंदिर टोला का ट्रांसफॉर्मर विगत दिनों खराब हो गया था. विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही थी. ग्रामीणों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने मुखिया राम मुर्मू को इसकी की जानकारी दी. उन्होंने ने सांसद विद्युत वरण महतो से संपर्क कर ग्रामीणों की समस्या से उन्हे अवगत कराया. इसे भी पढ़ें :नाबालिग">https://lagatar.in/accused-of-kidnapping-minor-girl-arrested-sent-to-jail/">नाबालिग

लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सांसद के प्रति जताया आभार

सांसद ने त्वरित पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया. विभाग ने शनिवार को नया 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया. इसका उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़ कर किया. नये ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में गांव के किसानों ने सांसद के प्रति आभार जताया. मौके पर सुदीप पंडा, प्रदिप पंडा, बावला गिरि, भोला साधु, सरोज भोल, अभिसेख साधु, बाबु भोल, सुर्य किरन भो़ल, सागर साधु, सुमन साधु, अनुप जाना, कालू वंद, भीम गिरि आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :नाबालिग">https://lagatar.in/accused-of-kidnapping-minor-girl-arrested-sent-to-jail-2/">नाबालिग

लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही