Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सावन के छठे सोमवारी पर चित्रेश्वर शिव मंदिर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर में सावन की छठे सोमवारी को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बोल बम के नारों से चित्रेश्वर धाम गूंज उठा. तीन राज्य से कांवरिया जलाभिषेक करने के लिए यहां पहुंचे. शिव मंदिर में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी. बहरागोड़ा एनएच 18 से चित्रेश्वर मंदिर जाने वाली रास्ते में कई जगहों पर समाजसेवी संगठनों ने शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा की. संगठनों ने कांवरियों के लिए भोजन की व्यवस्था की तथा स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य की जांच की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-brother-of-woman-found-dead-in-her-in-laws-house-accused-husband-and-mother-in-law-of-murder-police-engaged-in-investigation/">आदित्यपुर

: ससुराल में मृत मिली महिला के भाई ने पति व सास पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

तीन राज्य के लोग जलाभिषेक करने पहुंचे

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों तथा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अनेक कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया. मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक कुमार सतपति, सहायक पुजारी दीपंकर सतपति, स्वपन सतपति, जानकी नाथ दुबे ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना कराई. मंदिर कमेटी के सचिव खगेंद्र नाथ सतपति, कोषाध्यक्ष शशांक शेखर लेंका, सदस्य शक्ति पद बारिक, कृष्णा रंजन साव, अमरेश रथ, अर्धन्दू पहराज, सत्येन साव, दिलीप भुईयां आदि तत्पर रहे. सुरक्षा के मद्देनजर बरसोल पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सहायता की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही