Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सावन के छठे सोमवारी पर चित्रेश्वर शिव मंदिर में विधायक ने किया जलाभिषेक

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर में विधायक समीर कुमार महंती ने जलाभिषेक किया. विधायक ने क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए भगवान भोले नाथ से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने शिव मंदिर में उपस्थित भक्त जनों के बीच प्रसाद वितरण किया तथा भक्तजनों को हो रहे दिक्कतों को सुनकर जल्द निदान करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, उप प्रमुख मुन्ना होता, सुमीत माईती, सौमित्र ओझा, जादूपति राणा, जयराम दास, सुभाष दलाई, शंकर सिंह, शेखर सिंह, अनंत भक्त, त्रार्थी घोष, लालटू घोष, कुना घोष, दिलीप घोष, मिथुन कर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-mini-liquor-factory-in-sidgora-700-liters-of-illicit-liquor-seized/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 700 लीटर अवैध शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही