Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पाटपुर पंचायत में कौशल विकास पर एक दिवसीय कैंप आयोजित

Bahragora (Himangshu karan) : जेएसएलपीएस द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रखंड स्तरीय मोबिलाइजेशन कैंप झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर पंचायत भवन में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल विकास पर एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) के सूमी मार्डी, पाटपुर पंचायत की मुखिया झूमा रानी नायेक और जिला समन्वयक जेएसएलपीएस (कौशल विकास ) रोहित राज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उनको रोजगार से जोड़ना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-malaria-workers-made-aware-about-malaria-prevention-and-ddt-spraying/">चाईबासा

: मलेरिया कर्मचारियों ने मलेरिया से बचाव व डीडीटी छिड़काव को लेकर किया जागरूक
जेएसएलपीएस जिला कार्यालय से जिला समन्वयक रोहित राज द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना कार्यक्रम ग्रामीण गरीब युवाओं के रोजगार की जरूरतों को पूरा करता है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डीडीयू- जी के वॉय योजना में होने वाली समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें निष्पादित करना है. इस कार्य में जनप्रतिनिधि भी सहयोग करें. ताकि योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद युवा लाभांवित हो सकें. यह योजना 18-35 उम्र सीमा के युवक- युवतियां के लिए एक अवसर प्रदान करती है.पाटपुर पंचायत की मुखिया झूमा रानी नायेक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत बेरोजगार हैं. वैसे इच्छुक युवाओं को इस योजना का लाभ लेना चाहिए. इस कार्यक्रम में अनेक युवक और युवतियां तथा अभिभावक शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही