Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : ताड़ुआ में श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग आयोजित

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पारुलिया पंचायत के ताड़ुआ गांव में सोमवार को श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग आयोजित किया गया. इसमें पूजा-अर्चना, आरती वंदना समेत भजन कीर्तन तथा धर्मसभा का आयोजन किया गया. धर्मसभा में अतिथि के रूप में सुरेंद्र विकास सेन, सुभाष पाल, पिजूष प्रधान उपस्थित थे. इस अवसर पर अतिथियों द्वारा श्री श्री निगमानंद की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया. मौके पर ठाकुर के अन्नभोग का वितरण किया गया. भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. शाम को आरती भजन, कीर्तन, पूजा-अर्चना, विदाई संगीत के साथ महोत्सव का समापन होगा. इस मौके पर आत्मानंद दे, मिहिर दे, वंशीधर सोम, तपन दे, गुनाधर दत्त, सुधांशु दे, शिवशंकर दे, सुबल दे सहित अनेक भक्त उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-training-given-to-sahiyas-in-sub-divisional-hospital/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल में सहियाओं को दी गई प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही