Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय चर्म रोग शिविर लगा

 
Bahragora (Himagshu karan) : बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक दिवसीय नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर लगाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू ने कहा कि हम सभी को कुष्ठ रोगियों से सामान्य रोगी जैसा व्यवहार करना चाहिए .कुष्ठ रोगी यदि नियमित रूप से एमडीटी की दवा का सेवन करें तो यह बिल्कुल ठीक हो जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bssr-gave-memorandum-to-dc-in-the-name-of-union-labor-minister/">जमशेदपुर

: बीएसएसआर ने केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम डीसी को दिया ज्ञापन
कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता है और न इसका पिछले जन्म के पाप से कोई संबंध है. जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो ने बताया कि कुष्ठ रोगी खोज अभियान-2023 के अंतर्गत दिनांक 19 जुलाई 2023 तक चाकुलिया में 25 मरीज, बहरागोड़ा में 27 मरीज, धालभूमगढ़ में 11 मरीज, घाटशिला में 12 मरीज, मुसाबनी में 16 मरीज, डुमरिया में 12 मरीज, पोटका में 37 मरीज तथा शहरी क्षेत्र को मिलाकर कुल 261 नये कुष्ठ रोगियों की पहचान कर एमडीटी दवाई दी गयी है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tpcs-zonal-commander-rohit-ganjhu-arrested/">रांचीः

टीपीसी का जोनल कमांडर रोहित गंझू गिरफ्तार
डॉ राजीव ने कहा कि किसी के शरीर में कोई भी दाग तथा दाग में निश्चित सूनापन हो तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें. कुष्ठ रोग का सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क इलाज तथा दवा उपलब्ध हैं. कुष्ठ रोग का जल्द इलाज करने से दिव्यांगता से बचा जा सकता है. इस शिविर को सफल बनाने में एमपीडब्ल्यू चंदन कुमार मन्ना, डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती तथा संजय चटर्जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही