Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला

 
Bahragora (Himagshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. इसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू और अंचल अधिकारी जीतराम मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/demand-to-cancel-the-general-meeting-for-balu-ghat/">लातेहार

: बालू घाट के लिए आमसभा में लिये गये निर्णयों को रद्द कराने की मांग
इस कार्यशाला में जिला मत्स्य पदाधिकारी आलक पन्ना, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर मैसीन अंसारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मिश्रित मत्स्य पालन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. साथ ही मत्स्य पालन में सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता के बारे में बताया. इसमें लाभुक को भारत सरकार और राज्य सरकार का अंशदान तथा लाभुक का अंशदान के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. इस मौके पर अनेक लाभुक तथा मत्स्य पालक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही