Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : विवेकानंद युवा महामंडल का एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरी गांव में रविवार को विवेकानंद युवा महामंडल के तत्वावधान में विवेकानंद युवा महामंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया. इसमें 253 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. शिविर में शिक्षक, व्यवसायी, समाजसेवी तथा श्रमजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे. शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर चरित्र निर्माण के माध्यम से मानव कल्याण एवं देश सेवा करना है. शिविर का उद्घाटन अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल के साधारण संपादक सोमनाथ बागची द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उन्होंने युवा महामंडल के लक्ष्य और कर्म धारा तथा स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-old-tenant-set-fire-to-closed-house-in-baradwari/">जमशेदपुर

: बाराद्वारी में बंद घर में किरायेदार ने लगाई आग

काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

[caption id="attachment_597253" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/baharagora-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लोगों को संबोधित करते अतिथि[/caption] शिविर में वक्ता अजय कुमार पांडेय (झुमरी तलैया) ने मन: संयोग पर, कोलकाता के तूहीन चटर्जी ने जीवन गठन पर, झुमरी तिलैया के धर्मेंद्र कुमार सिंह ने चरित्र गठन पर, बड़ोदरा गुजरात जितेंद्र नारायण सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर, हजारीबाग के गजानंद पाठक ने चरित्र के गुण पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के बताए मार्गों पर चलने की जरूरत है. शिविर में अपूर्व दास, डॉ बादल नारायण घोष ने प्रश्नोत्तर काल में प्रशिक्षणार्थियों प्रश्नों पर पर्चा की. इस अवसर पर विवेकानंद युवा महामंडल पाथरी के सचिव समीर कुमार घोष, अध्यक्ष निमाई चांद घोष, सदस्य सुधांशु शेखर घोष, गौरी शंकर घोष, तपन पाल ,गोपाल घोष, आशीष घोष, चंद्रशेखर पाल, सुधांशु बेरा, ताराशंकर साव समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही