Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मालखांदा सिंहपुरा गांव की अनाथ बेटी का 27 को होगा विवाह

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत के मालखांदा सिंहपुरा गांव की बेटी बासंती नायक का 27 फरवरी को बहरागोड़ा के सामूहिक विवाह समारोह में धूमधाम से विवाह होगा. बासंती नायक के माता पिता का बचपन में ही निधन हो गया था. गरीबी के कारण उसकी पढ़ाई हो न सकी. बासंती लोगों के घर में काम करती है. सिंहपुरा मालखांदा गांव के लोग उसे अपनी बेटी की तरह प्यार करते हैं. मालखांदा गांव की गरीब घर में जन्मी भानुप्रिया नायक की भी शादी सामूहिक विवाह समारोह के पंडाल में सम्पन्न होगा. मंगलवार की शाम को मालखांदा गांव की चौपाल पर ग्राम प्रधान उत्तम नायक तथा चन्द्र मोहन हांसदा की उपस्थिति में ग्राम सभा आयोजित हुई. इसे भी पढ़ें : आरयू">https://lagatar.in/the-second-day-of-the-national-discussion-johar-in-ru-mass-com-the-expert-said-amidst-the-challenges-the-newspaper-world-will-flourish/">आरयू

मास कॉम में राष्‍ट्रीय विमर्श ‘जोहार’ का दूसरा दिन : एक्सपर्ट बोले- चुनौतियों के बीच और निखरेगा अखबार जगत
ग्रामीणों ने गांव के अत्यंत गरीब अभिभावकों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह समारोह में विवाह आयोजित करने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रति आभार प्रकट किया. ग्राम सभा में डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत 6 वर्षों से बहरागोड़ा की धरती पर गरीब बेटियों का विवाह धूमधाम से सम्पन्न कराया जा रहा है. बेटी को भारतीय संस्कृति में मां लक्ष्मी तथा मां दुर्गा का रूप माना जाता है. साल भर से लोगों को बहरागोड़ा के सामूहिक विवाह समारोह का इंतजार रहता है. ग्राम सभा को वरीय नेता रंजीत बाला तथा श्रीबत्स घोष ने संबोधित किया. सभा का संचालन जिला परिषद सदस्य भूपति नायक ने किया. इस अवसर पर हेमकांत भुईंया, यादव पात्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही