Search

बहरागोड़ा : चित्रेश्वर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस भी नहीं है उपलब्ध

Baharagoda (Himanshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत स्थित पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे धार्मिक स्थल चित्रेश्वर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में प्रचंड गर्मी के दौर में ओआरएस समेत अन्य कई जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं है. जबकि प्रचंड गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. केंद्र में चिकित्सक और फार्मासिस्ट का पदस्थापन नहीं है. इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया. रंग रोगन हुआ. यह केंद्र एएनएम तारा कुमारी और कल्पना कुमारी के भरोसे चल रहा है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-meeting-held-on-land-redressal-day-in-manjhari-police-station/">तांतनगर

: मंझारी थाना में भूमि समाधान दिवस पर बैठक आयोजित

शीघ्र ही ओआरएस व अन्य दवाओं की होगी आपूर्ति

केंद्र में एक लिपिक और एक सफाई कर्मी का पदस्थापित है. ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र में ओआरएस उपलब्ध नहीं है. दस्त से परेशान लोगों के लिए भी केंद्र में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं. एएनएम तारा कुमारी ने बताया कि फिलहाल दवा खत्म हो गई है. ओआरएस भी कम मात्रा में आया था. इस संबंध में बहरागोड़ा सामुदायिक केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि शीघ्र ही ओआरएस और अन्य दवाएं वहां पहुंचा दी जाएंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp