Search

 
 
 

Bahragora: धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया उद्घाटन

 
Bahragora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अवस्थित लैम्पस में शनिवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर विधिवत तरीके से उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि धान क्रय केंद्र का उद्घाटन होने से यहां किसानों को सरकारी दर पर धान बेचने में सुविधा होगी.

किसानों को कोई परेशानी नहीं हो इस पर विशेष ध्यान रखें : विधायक

विधायक ने अधिकारियों तथा धान क्रय केंद्र में उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि किसानों का धान बेचने में किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हो इस पर विशेष ध्यान रखें. इस बार साधारण धान ₹2400 प्रति क्विंटल तथा उत्तम किस्म का धान ₹ 2420 प्रति  क्विंटल की दर से खरीदारी की जाएगी. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उप प्रमुख मुन्ना होता, रास बिहारी साहू, पिंटू दत्त, बिस्वजीत पाल, जितेंद्र ओझा, सुमित मैती, कमल दत्त आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 7">https://lagatar.in/many-trains-canceled-from-7-to-16-january-due-to-construction-of-siram-toli-flyover-route-and-timing-of-many-trains-changed/">7

से 16 जनवरी तक सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट व समय में बदलाव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही