Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता थे : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

 
Baharagora (Himangshu Karan) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने देश के समक्ष गरीब के कल्याण को केन्द्रित कर विकास की योजनाएं बनाने का आग्रह रखा. उनके विचारों को अंगीकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीब कल्याण की अनेकानेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम चला रही हैं. वे ग्राम स्वराज तथा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हिमायती थे. डाॅ गोस्वामी शनिवार को बहरागोड़ा स्थित मंडल भाजपा कार्यालय में प॔ंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर पार्टी द्वारा आयोजित समर्पण दिवस के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-vesper-theory-on-the-fifth-day-of-academic-lecture-series-at-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में एकेडमिक लेक्चर सीरीज के पांचवें दिन वेस्पर थ्योरी पर हुई चर्चा

समर्पण दिवस पर धनराशि की समर्पित 

डाॅ गोस्वामी तथा पार्टी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठक थे. उन्होंने महज 15 वर्षों में भारतीय जनसंघ को राष्ट्रीय पटल पर एक सशक्त तथा प्रमुख विपक्षी दल के रूप में विकसित किया. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद को प्रेरणा तथा अंत्योदय को लक्ष्य मानकर कार्य कर रही है. समर्पण दिवस पर पार्टी को सुदृढ़ बनाने के लिए पार्टी नेताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष धनराशि समर्पित किया. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-car-overturned-near-pwd-chowk-rider-narrowly-escaped/">बहरागोड़ा

: पीडब्ल्यूडी चौक के समीप पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार

कार्यक्रम में यह थे मौजूद

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बत्स घोष, जिला प्रभारी सदानंद महतो, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेव बैठा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजल महाकुड़, मंडल महामंत्री भक्ति श्री पंडा तथा उत्पल पैड़ा, वरिष्ठ नेता स्वरूप पाणिग्राही, चंदन पात्र, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपंकर साव, महामंत्री कवीन्द्र नाथ कुन्डु, मिन्टु नायक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुईंया, नसीम अख्तर, समीर सेनापति, अपूर्वसुन्दर दास, टूना नायक, कमलेश साव, स्वरूप सीट उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही