Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : हाईवे के किनारे यात्री प्रतीक्षालय बनी शोभा की वस्तु

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में एनएच 18 और 49 के किनारे निर्मित यात्री प्रतीक्षालय रखरखाव के अभाव में बेकार हो गया हैं. सिर्फ लोहे के एंगल बचे हैं. छावनी गायब हो गई है. मटिहाना में एनएच 49 के किनारे स्थित यात्री प्रतीक्षालय शोभा की वस्तु बन कर रह गया है. ऐसे अनेक यात्री प्रतीक्षालय हैं, जो बेकार पड़े हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-appealed-shopkeepers-to-install-cctv-cameras-for-crime-control/">चाईबासा

: क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की

पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था नहीं

ज्ञात हो कि फोरलेन के निर्माण के बाद दिलीप बिल्डकॉन नाम की ठेका कंपनी द्वारा उक्त सभी प्रतीक्षालयों का निर्माण किया गया था. बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय के सेड में केवल लोहे के एंगल के अलावा कुछ भी नहीं है. इससे यात्रियों को धूप तथा बारिश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यात्री प्रतीक्षालय में यात्री सुविधाएं भी नहीं हैं. पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था नहीं है. इसे भी पढ़ें :BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ias-chhavi-ranjan-reaches-ed-office-inquiry-begins-in-land-scam-case/">BREAKING

: IAS छवि रंजन पहुंचे ईडी ऑफिस, जमीन घोटाला केस में पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही