Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जान जोखिम में डाल बस की छत पर यात्रा कर रहे यात्री, प्रशासन मौन

Baharagoda (Himangshu karan:) : बहरागोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल और ओडिशा जाने वाली बसों की छत पर सवार होकर अपनी जान जोखिम में डाल कर यात्रा कर रहे है लोग. कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है. मगर प्रशासन तमाशा देख रहा है. यात्री भेड़ बकरियों की तरह बस की छत पर और बस के पीछे सीढ़ी पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं. बुधवार की सुबह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से ओडिशा के बारीपादा जाने वाली पशुपतिनाथ बस बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 और 49 के संगम स्थल पर बने फ्लाई ओवर के पास रुकी. यह बस अंदर यात्रियों से खचाखच भरी तो थी ही छत पर भी अनेक यात्री सवार थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-information-given-to-villagers-about-mnrega-act-in-kulitodag-village/">चाईबासा

: कुलीतोड़ाग गांव में मनरेगा कानून के बारे में ग्रामीणों को दी गई जानकारी

सीढ़ी पर भी यात्री लटके 

यहां पर जितने भी यात्री इस बस में चढ़े सभी को बस की छत पर ही शरण लेना पड़ा. बस जब खुली तो बस के पीछे सीढ़ी पर भी यात्री लटके हुए दिखाई दिए. परंतु इस खतरनाक यात्रा की ओर यहां के प्रशासन का ध्यान नहीं है. कुछ इसी तरह छोटे यात्री वाहनों में भी यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं. प्रशासन ने इस खतरनाक यात्रा पर रोक नहीं लगाया तो कभी भी किसी बड़े हादसा के होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/patna-chetan-anand-son-of-bahubali-anand-mohan-will-get-married-on-may-4/">पटना

: बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की 4 मई को होगी शादी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही