Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बकरीद को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से और आपसी एकता व भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. समिति के सदस्यों द्वारा समस्याओं की जानकारी दी गई तथा समाधान की मांग की गयी. कहा गया कि बकरीद की नमाज चिंगड़ा मस्जिद पर सुबह 7, बहरागोड़ा मस्जिद में 7:30 बजे तथा मटिहाना मस्जिद में 8:00 बजे पढ़ी जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-has-been-awarded-the-title-of-the-most-valuable-brand-in-the-mining-and-metals-sector/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील को खनन व धातु क्षेत्र में मिला सबसे अधिक मूल्यवान ब्रांड का खिताब

मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में बहरागोड़ा के थाना प्रभारी संतन तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू, थाना के सभी एएसआई उपस्थित रहे. शांति समिति की ओर से चिंगड़ा मस्जिद कमेटी के सचिव मोहम्मद कैयूम, बहरागोड़ा मस्जिद कमेटी के सचिव परवेज आलम, माटिहाना मस्जिद कमेटी के सचिव जाहिद हुसैन, आदित्य प्रधान, मकसूद अंसारी, आसित मिश्रा, बिजली आलम, सपन महतो, चंडी चरण साव, खितिश मुंडा, राजकुमार कर, शंकर हलदार सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही