Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

 
Baharagoda : बहरागोड़ा थाना परिसर में रविवार को होली और शब-ए-बरात के मद्देनजर थाना प्रभारी संतन तिवारी की अध्यक्षता में बहरागोड़ा और बड़शोल थाना क्षेत्र की शांति समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई. आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में अवैध शराब के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही गई. कहा गया कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-gua-police-station-in-charge-held-a-meeting-with-manki-mundas-of-ten-villages-made-them-aware/">नोवामुंडी

: दस गांव के मानकी मुंडाओं के संग गुवा थाना प्रभारी ने की बैठक, किया जागरूक

बैठक में अधिकारी हुए शामिल

इस मौके पर पुलिस निरीक्षक तरुण कुमार, बड़शोल के थाना प्रभारी राम दयाल उरांव, अंचल निरीक्षक जीतराय मुर्मू, प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन, सांसद प्रतिनिधि गोरव पुष्टि, आदित्य प्रधान, सपन कुमार महतो, मुखिया पानसरी हांसदा, चंडी चरण साव, तपन कुमार ओझा, पंचानन मुंडा, मिंटू पाल, सुमित माईती, रास बिहारी साव, राजकुमार ककर, चंदन सीट समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही