Search

बहरागोड़ा : अनियमित बिजली व पेयजल समस्या से त्रस्त है जनता - डॉ. दिनेश षाड़ंगी

Baharagora (Himangshu Karan) : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने रविवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में इस भयंकर गर्मी में बिजली की आंख मिचौली और जल समस्या से आम जनता त्रस्त है. अनियमित बिजली के कारण बहरागोड़ा में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई है. लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. आम लोग बेहाल हैं. वहीं मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बावजूद स्थिति में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है. बिजली और पेयजल आपूर्ति विभाग पर ना तो प्रशासन का और ना ही जनप्रतिनिधियों का कोई नियंत्रण है. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर अगले 48 घंटे के अंदर बिजली और पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो जनता को गोलबंद कर जन आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-blood-bank-giving-life-to-50-patients-of-thalassemia/">चाईबासा

: थैलेसीमिया के 50 मरीजों को जीवनदान दे रहा ब्लड बैंक

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp