Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मौदा तथा पाथरी के पाटरा जाति के लोगों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा

 
Baharagora (Himangshu Karan) : 27 मई को मौदा तथा पाथरी के ग्रामीणों ने मौदा के मदनमोहन मंदिर के प्रागण में प्रभाष पुष्टि की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा की थी. कहा गया था कि 1964 के खतियान में दर्ज जाति दो अलग-अलग हैं. एक पाटरा तथा दूसरी पाटरा तांती है. जबकि दोनों एक ही जाति हैं. इस मसले पर सोमवार को बहरागोड़ा अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया कि पाटरा तथा पटरा तांती एक ही जाति से आते हैं. जिनका मुख्य कार्य सूत काटकर कपड़ा बुनना है. कागजी प्रक्रिया में जाति के दो भागों में विभाजन को समाप्त करने की मांग की गई. इस मौके पर कुमार गौरव पुष्टि, प्रभाष चंद्र पुष्टि, राजगोपाल बासा, सिद्धार्थ शंकर बासा, सनातन साहु, गोपाल चंद्र पुष्टि, दीपक नाएक, राजीव नाएक, बिशम्बर बासा, राजरतन बेरा, नरहरि बासा, प्रभाष चंद्र बेरा, संतोष पुष्टि, अनेक तांती जाति के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-complaint-filed-against-6-others-including-musabani-police-station-in-charge/">घाटशिला

: मुसाबनी थाना प्रभारी समेत अन्य 6 के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही