Search

 
 
 

बहरागोड़ा : एनएच 49 पर पिकअप वैन और बस में टक्कर, चालक समेत सात मजदूर जख्मी

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना अंतर्गत एनएच 49 पर बेला चौक के समीप बुधवार देर रात को सोना चांदी बस (WB 76A 5500) ने धान से लदे पिकअप वेन (JH 05BX 2951) को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में पिकअप वैन के चालक समेत सात मजदूर घायल हो गए. घायलों में पश्चिम बंगाल के बाबू भगत (28) सासड़ा, काठि दोलाई (20)सासड़ा, भाटू भोक्ता (20)सासड़ा, अशीत प्रामाणिक (18)राजपहाड़ी, संजय बेरा(28) सासड़ा, अधीन बेरा(26)सासड़ा तथा पलाश प्रामाणिक(44) हुगली शामिल हैं. दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-pickup-van-and-bus-collision-on-nh-49-7-laborers-including-the-driver-of-the-pickup-van-injured-all-referred-to-baripada/">बहरागोड़ा:

एनएच 49 पर पिकअप वैन और बस में टक्कर: पिकअप वैन के चालक समेत 7 मजदूर जख्मी, सभी बारीपादा रेफर

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया

घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. यहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए 108 एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पिकअप वैन धान लोड कर बंगाल से करीब 12:30 बजे बेला स्थित गोदाम में धान खाली करने आ रहा था. बस पश्चिम बंगाल से ओडिशा जा रही थी. इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हो गई. मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है. इसे भी पढ़ें :उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-will-now-get-z-category-security-center-took-decision-after-ib-report/">उपेंद्र

कुशवाहा को अब मिलेगी ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, IB की रिपोर्ट के बाद केंद्र ने लिया फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही