Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मुख्य सड़क पर पिकअप वैन पलटा, दो मजदूर घायल

 
Bahragora : चाकुलिया - माटिहाना मुख्य सड़क पर मंगलवार को बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित पाथरा गांव के पास अनियंत्रित पिकअप वैन के पलट जाने से वैन पर सवार दो मजदूर घायल हो गए हैं. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर कालापाथर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा और मानुषमुरिया के मुखिया राम मुर्मू घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों की सुध ली. पंचायत जन प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Bahragora-PIKUP-VAN-1.jpg"

alt="" width="600" height="319" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-year-2022-the-residents-of-the-district-consumed-liquor-worth-rs-197-crore/">जमशेदपुर

: वर्ष 2022 में 197 करोड़ रुपये का शराब गटक गए जिलेवासी
सूचना पाकर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची और दोनों घायलों को उपचार कराने के लिए चाकुलिया सीएचसी पहुंचाया. जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा की ओर से पिकअप वैन भूसा लोड कर चाकुलिया की ओर आ रहा था. इसी बीच अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे वैन पर सवार लखिन्द्र नायेक और सुनील नायेक घायल हो गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही