Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पिकअप वैन ने टेलर के पीछे मारा धक्का, तीन जख्मी

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जामशोला और गामारिया के बीच एनएच 49 पर रविवार की शाम पिकअप वैन नंबर (JH05 DF 1152) ने टेलर के पीछे धक्का मार दिया. पिकअप वैन के चालक तथा सहचालक उसमें फंस गए. ग्रामीण तथा पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला. पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जानकारी के अनुसार पिक अप वैन पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर से तेल लादकर धालभूमगढ़ की ओर जा रहा था. पिकअप में सवार कालियाम पंचायत के गोहालडांगरा गांव के त्रिलोचन नायेक (30), सितम नायेक (20) तथा गणेश कर्मकार (22) घायल हुए हैं. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-namya-smile-foundation-distributed-food-in-makdampur/">जमशेदपुर

: मकदमपुर में नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने किया भोजन का वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही