Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बीएड कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम शुरू

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना स्थित बहरागोड़ा महाविद्यालय के बीएड विभाग की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत वृहद पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा. राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया. इस मौके पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा ने कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. दारा सिंह गुप्ता को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया. बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार एवं अन्य सहायक प्राध्यापक समरेंद्र रंजन सिंह, आरएस कश्यप, बीबी नायक, राजीव प्रियदर्शी, टीके चौधरी ने भी इस पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मेरी माटी मेरा देश का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बहरागोड़ा महाविद्यालय के कैंपस तथा एनएसएस द्वारा गोद लिए हुए गांव में 75-75 पौधों का रोपण किया गया. इस मौके पर बीएड के छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-road-sunk-due-to-rain-passers-by-are-facing-trouble/">मझगांव

: बारिश के कारण सड़क धंसी, राहगीरों को हो रही परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही