Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : नहीं मिला पीएम आवास, जर्जर झोपड़ी में हो रहा है गुजारा

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत के भागाबांधी गांव के गरीब मजदूर मंटू नायक के परिवार का गुजारा एक जर्जर झोपड़ी में हो रहा है. वर्षा होने पर इस झोपड़ी में भी उन्हें ठौर नहीं मिलता है. इसी जर्जर झोपड़ी में अपनी मां पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते हैं. गरीबी के कारण झोपड़ी की मरम्मत भी नहीं करा पा रहे हैं. पीएम आवास के लिए कई बार आवेदन दिया. परंतु पीएम आवास स्वीकृत नहीं हुआ. बरसात के मौसम में इस झोपड़ी में कैसे गुजारा होगा, इसे लेकर मंटू नायक काफी चिंतित हैं. प्रखंड मुख्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित मंटू नायक की जर्जर झोपड़ी आदिम युग की याद दिला रही है. इस गरीब मजदूर को पीएम आवास आवंटित करने में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-when-the-case-was-not-taken-up-the-couple-took-away-the-scooty-after-abusing-them-at-home/">आदित्यपुर

: केस नहीं उठाया तो घर पर आकर गाली-गलौज कर स्कूटी छीन ले गए दंपत्ति

वर्षा होने पर झोपड़ी में चूता है झरने की तरह पानी 

मंटू नायक की झोपड़ी देखकर हर कोई चौक उठेगा. 21वीं सदी में कोई ऐसी झोपड़ी में रहता है? यह सहज ही किसी को विश्वास नहीं होगा. जिस पंचायत में मंटू नायक का घर है उसी पंचायत में प्रखंड मुख्यालय है. एक कमरा नुमा झोपड़ी है. झोपड़ी में ही चूल्हा है. झोपड़ी में दरवाजा भी नहीं है. मंटू नायक का परिवार एक टूटी हुई चौकी पर सामान रखता है और जमीन पर सोता है. वर्षा होने पर झोपड़ी में झरने की तरह पानी चूता है और तब उसमें रहना मुश्किल हो जाता है. मंटू नायक ने कहा कि बरसात के मौसम में वे अपने परिवार के साथ कैसे रहेंगे इसकी की चिंता उन्हें सता रही है. इस मसले पर पंचायत की मुखिया झूमा रानी नायक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है. पीएम आवास स्वीकृत कराने की दिशा में शीघ्र ही पहल की जाएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-when-the-case-was-not-taken-up-the-couple-took-away-the-scooty-after-abusing-them-at-home/">आदित्यपुर

: केस नहीं उठाया तो घर पर आकर गाली-गलौज कर स्कूटी छीन ले गए दंपत्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही