Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए बुधवार को एनएच 18 पर केशरदा महुली के फ्लाईओवर के नीचे रह रही विक्षिप्त महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया. उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-leaders-and-workers-paid-tribute-to-former-mla-putkar-hembram-at-the-party-office/">चाईबासा
: पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम को पार्टी कार्यालय में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि यहां उसका इलाज जारी है. महिला के एक हाथ में जख्म हो गया है. इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई है. ग्रामीणों के मुताबिक उक्त महिला भीख मांग कर अपना गुजारा करती है और फ्लाईओवर के नीचे रहती है. पुलिस की इस कार्यशैली की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं. बेहतर इलाज के लिए उक्त महिला को एमजीएम अस्पताल रेफर करने की तैयारी हो रही है. [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : पुलिस ने विक्षिप्त महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया
Leave a Comment