Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पिकअप वैन के चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Bahragora(himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना कांड संख्या-17/23, दिनांक 04.06.23, धारा-279/304(A) भादवि के प्राथमिक अभियुक्त पिकअप वैन के चालक संदीप दास ग्राम-जमुना थाना-नारायणगढ़, जिला- पश्चिमी मिदनापुर को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. विदित हो कि माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर बरसोल थाना अंतर्गत भुतिया पंचायत भवन के पास पिकअप वैन ने साइकिल सवार पिता और पुत्र को धक्का मार दिया था. इस धक्का से साइकिल सवार पाथरा के कान्हु मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके 12 वर्षीय पुत्र बादल मुर्मू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. इसी मामले में पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-youths-entered-the-courier-office-showed-weapons-and-looted-29-thousand/">जमशेदपुर

: दो युवक कुरियर ऑफिस में घुसे, हथियार दिखा 29 हजार लूटे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही