Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Baharagora : बहरागोड़ा पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया. यहां के विभिन्न चौक चौराहों से लेकर नेशनल हाईवे पर दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की. बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर थी. बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और ट्रिपल लोड बाइक सवारों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी. पुलिस का कहना है यह जांच अभियान एंटी क्राइम तथा सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करवाने एवं वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है. जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sails-restoration-work-for-jharkhand-mines-groups-mines-is-welcome-rajendra-scindia/">किरीबुरू

 : सेल की खान समूहों के लिए निकाली गई बहाली स्वागत योग्य – राजेन्द्र सिंधिया

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही